गुंडा टैक्स न देने पर बिल्डर के ऑफिस में तोड़फोड़ः पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, 2 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले है दर्ज

जबलपुर। पुलिस ने गुंडा टैक्स न देने पर बिल्डर के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ और हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। दरअसल मामला रांझी थाना अंतर्गत न्यू शोभापुर इलाके का है जहां हिस्ट्री सीटर प्रवीण रजक ने बिल्डर निशांत ठाकुर के ऑफिस में घुसकर न केवल तोड़फोड़ की बल्कि उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।

मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि, आरोपी प्रवीण रजक अपने एक साथी के साथ मिलकर न्यू शोभापुर इलाके में बिल्डर के ऑफिस पहुंचता है फिर दनादन पत्थर मारना शुरू कर देता है। यही नहीं आरोपी ऑफिस के बाहर रखी चेयर को भी उठकर तोड़ देता है और फिर ऑफिस के अंदर घुसकर उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट भी करता है। वहीं बिल्डर की शिकायत पर रांझी थाना पुलिस ने मामला कायम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और फिर उसे सबक सिखाने के लिए उसका जुलूस निकाला। आरोपी प्रवीण रजक के खिलाफ तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है।

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *