Breaking News

UP सरकार में कहां सेफ हैं बेटियां! गोदाम में 4 दरिदों ने किशोरी का ‘चीरहरण’, 2 दिन बुझाई हवस की प्यास, क्या ऐसे आएगा रामराज्य?

अलीगढ़. दरिंदगी की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक किशोरी को बंधक बनाकर 4 युवकों ने गैंगरेप किया. घटना के बाद जैसे-तैसे पीड़िता अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी मां को दी. जिसके बाद पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की. घटना की जांच की जा रही है.

बता दें कि पूरा मामला थाना मडराक क्षेत्र का है. 5 दिन पहले थाना सासनीगेट क्षेत्र में रहने वाली किशोरी सामान लेने के लिए दुकान गई थी. जहां उसकी मुलाकात आस-पड़ोस में रहने वाले नितिन नामक युवक से हुई. इस दौरान नितिन उसे किसी बहाने अपने दोस्त के गोदाम ले गया. जहां किशोरी को नशीला पदार्थ खिला दिया. जब किशोरी अचेत हो गई तो उसने अपने तीन दोस्तों को बुलाया और फिर बांधकर 2 दिनों तक सामूहिक गैंगरेप किया.

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी उसे उसके घर के पास अद्धबेहोशी की हालत में छोड़ गए. जैसे-तैसे वह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसे सुनकर पैरों तले जमीं खिसक गई. परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने नितिन और उसके 3 दोस्तों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. वहीं पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया है. आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की बात पुलिस कह रही है.

Check Also

कौन हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध? हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 1 वोटों से मिली जीत

Haryana Rajya Sabha Election: सोमवार, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *