एक्शन में खाद्य विभाग, हल्दीराम रेस्टोरेंट में दबिश, मिठाइयों के सैंपल जब्त

रायपुर। त्योहारों से पहले मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए खाद्य विभाग एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में आज शंकर नगर स्थित प्रसिद्ध हल्दीराम रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दबिश दी। इस दौरान टीम ने मिठाइयों के नमूने जब्त किए हैं।

इससे पहले भी खाद्य विभाग की टीम ने तेलीबांधा क्षेत्र स्थित स्वीट हट एंड बेकर्स दुकान में छापा मारा था। वहां भी खाने-पीने की सामग्री के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

खाद्य विभाग की यह कार्रवाई ‘बने खाबो-बने रहिबो’ विशेष जांच अभियान के तहत की गई। टीम अलग-अलग जगह दबिश देकर सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

जांजगीर-चांपा : चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में एक दर्दनाक हादसे में ठेका श्रमिक की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *