अब ऑनलाइन पेमेंट करने पर ही मिलेगी शराब:प्रदेश के सभी मदिरा दुकान होंगे कैशलेस, फॉर्म हाउस में पार्टी पर एक्शन निर्देश

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों की व्यवस्था अब पूरी तरह केशलैस होने जा रही है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि जल्द ही सभी मदिरा दुकानों में केवल ऑनलाइन भुगतान से ही शराब खरीदी जा सकेगी। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अब शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। साथ ही अवैध शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने यह भी कहा कि, होटल-ढाबे और फॉर्म हाउस में अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने फॉर्म हाउस में शराब पार्टियों पर फौरन कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

इस दौरान मंत्री ने मदिरा दुकानों की व्यवस्था, लाइसेंस प्रणाली, मार्केटिंग कॉरपोरेशन और बार-क्लब संचालन की समीक्षा की। विभाग ने बैठक में राजस्व लक्ष्यों को हासिल करने की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की।

Check Also

जगदलपुर के कपड़ा शोरूम की छत पर मिली युवती की लाश, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *