अब WhatsApp में स्टोरेज की नहीं होगी दिक्कत! कंपनी ला रही कमाल का फीचर

WhatsApp Storage Management Feature: यदि आप भी व्हाट्सएप में स्टोरेज की दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है जिससे ऐप की स्टोरेज मैनेज करना अब पहले से कहीं आसान हो जाएगा. इस फीचर के जरिए यूजर सीधे चैट विंडो से ही बड़ी फाइल्स को डिलीट कर पाएंगे और फोन की मेमोरी खाली कर सकेंगे. यह अपडेट फिलहाल WhatsApp Beta for Android 2.25.31.13 वर्जन में दिखाई दिया है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

चैट विंडो में मिलेगा नया Storage Shortcut
फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड ऐप में एक नया क्विक शॉर्टकट जोड़ा है जो स्टोरेज मैनेजमेंट को बेहद आसान बना देगा. अब यूजर्स को ऐप की सेटिंग्स में जाकर Storage and Data टैब खोलने की जरूरत नहीं होगी. यह शॉर्टकट सीधे चैट विंडो में मौजूद रहेगा जिससे एक क्लिक में स्टोरेज ओवरव्यू देखा जा सकेगा. यह वही ऑप्शन होगा जो अभी WhatsApp सेटिंग्स में मौजूद है लेकिन इसे और तेज एक्सेस के लिए लाया जा रहा है.

एक साथ डिलीट कर सकेंगे कई फाइल्स
नए फीचर में यूजर्स को चैट्स में शेयर की गई सभी फाइल्स का ओवरव्यू मिलेगा, जो साइज के अनुसार मैनेज होंगी. इससे यह पता लगाना आसान होगा कि कौन सी मीडिया या डॉक्यूमेंट्स सबसे ज्यादा स्पेस ले रही हैं. यूजर इन अनचाही फाइल्स को एक साथ Bulk Deletion के जरिए डिलीट कर पाएंगे. इसके अलावा, कुछ फाइल्स को Starred कर के सुरक्षित भी रखा जा सकेगा ताकि वे गलती से डिलीट न हों.

बीटा टेस्टिंग में सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध
यह नया फीचर अभी केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए WhatsApp Beta for Android 2.25.31.13 वर्जन में उपलब्ध है. कंपनी इस पर टेस्टिंग कर रही है ताकि पब्लिक रिलीज से पहले इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सके. संभावना है कि आने वाले अपडेट में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा, जिससे WhatsApp की Storage Management प्रक्रिया और भी आसान और यूजर-फ्रेंडली बन जाएगी.

Check Also

खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर निकली संविदा भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

149 Contractual Posts Announced: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है. जहां राज्य के स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *