Shreyas Iyer की पसली की चोट बेहद गंभीर, सिडनी के अस्पताल में ICU में हैं एडमिट, कैच लेने में हुए थे जख्मी

Shreyas Iyer: ऑस्ट्रेलिया से भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है. सिडनी वनडे में चोट के बाद भारतीय टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर को ICU में एडमिट कराया गया है. अय्यर को तीसरे वनडे में डाइव लगाते हुए पसली में चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्हें तुरंत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगर अय्यर को समय से अस्पताल नहीं ले जाया गया होता तो यह चोट उनके लिए जानलेवा हो सकती थी.

शानदार कैच के बाद चोट ने बढ़ाई मुश्किल
टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में चोट लग गई थी. भारतीय टीम की फिल्डिंग के दौरान अय्यर बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात थे. इसके बाद जब कैरी ने हवा में शोट खेला तो अय्यर ने पीछ भागते हुए डाइव मारकर शानदार कैच लपक लिया. लेकिन जमीन पर गिरते ही उन्हें पेट में दर्द महशूस हुआ था.

इसके बाद अय्यर को मैदान से बाहर ले जाया गया और तुरंत जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया. जहां उन्हें मैच के बाद से ही ICU में एडमिट रखा गया है. उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि अय्यर को डाइव मारते हुए मासपेशियों में खिचाव हुआ है. लेकिन जांच के बाद पता चला कि उनको इंटरनल ब्लीडिंग की शिकायत थी. उनको तेज रिकवरी के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *