Breaking News

बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन पर विवाद, अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ FIR; जानें पूरा मामला

DSGMC Complaint in Delhi: दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. उनके खिलाफ बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन और कथित तौर पर धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने का आरोप है. दिल्ली की सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने अरविंद केजरीवाल, पार्टी के विधायकों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. जानें पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने संसद मार्ग थाने पहुंचकर शिकायत दी. जिसमें बताया कि गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में विरोध प्रदर्शन और उसके बाद भ्रामक वीडियो वायरल किया गया. इस दौरान राजनीतिक नारे लगाए गए, जिसकी वजह से गुरुद्वारे का धार्मिक माहौल प्रभावित हुआ. प्रबंधन कमेटी ने इसका आरोप आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं पर लगाया.

गुरुद्वारा कमेटी ने सौंपी वीडियो
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने कहा कि धार्मिक स्थल का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए. शिकायत में सबूत के आधार पर पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है. ताकि पुलिस वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई कर सके. केजरीवाल इन दिनों दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल, पुलिस ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में आदमी पार्टी के विधायकों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों का नाम शामिल है. हालांकि, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस घटना में किसकी क्या भूमिका रही है? पुलिस जांच में जल्द ही इसका खुलासा होने की उम्मीद है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया है.

Check Also

आखिरी ओवर में प्रिंस यादव का धमाका, लगातार 3 चौके जड़कर श्रीसंत-अश्विन के खास क्लब में बनाई जगह

Three Fours in Final Over: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *