Breaking News

Delhi Blast: कश्मीर में कई जगहों पर छापा, उमर के 2 भाई गिरफ्तार, हिरासत में 13 लोग

Delhi Car Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट केस के बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने 10 नवंबर की जेर रात कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक जिस i-20 कार में ब्लास्ट हुआ उसमें फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था. ऐसे में रेड के दौरान कश्मीर से उमर के दो भाईयों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 13 लोगों को हिरासत में भी लिया है. सभी से पूछताछ जारी है.

कश्मीर में कई जगहों पर छापा
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट हादसे के बाद सुरक्षाबलों ने कश्मीर में देर रात कई जगहों पर छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा से उमर के दो भाईयों को गिरफ्तार किया है. दोनों को पुलवामा से श्रीनगर लाया गया. इन दोनों के अलावा 13 और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ जारी है.

बता दें कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दिल्ली कार ब्लास्ट केस में इस्तेमाल हुई कार डॉक्टर उमर की थी, जो उसी आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है. उसे हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने पकड़ा था. उसके ठिकाने से 2900 किलो विस्फोटक भी बरामद हुआ था.

पुलवामा का रहने वाला है आरोपी उमर
जानकारी के मुताबिक लाल किला कार धमाके का मुख्य आरोपी उमर मोहम्मद जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला है. इस धमाके को लेकर खुफिया एजेंसियों को शक है कि i-20 कार में फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था. धमाके से पहले कार का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें उमर जैसा एक शख्स काला मास्क लगाए हुए बैठा नजर आ रहा है. हालांकि, अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि कार में बैठा युवक उमर ही है.

UAPA के तहत केस दर्ज
पुलिस की जांच में जम्मू-कश्मीर के लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसमें तारिक और उमर मोहम्मद शामिल है. दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Check Also

Bhopal: ‘भगवान मुझे माफ करना…’, हाथ जोड़कर मांगी माफी, फिर लूटा मंदिर, 10 थानों की पुलिस से छकाने वाल गिरोह पकड़ाया

Bhopal: भोपाल पुलिस एक चोर गैंग को गिरफ्तार किया है जो तीन जिलों के अलग-अलग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *