‘राम मंदिर को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया…’, सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- अब 140 सीट भी नहीं जीतेंगे

MP News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. तृणमूल और शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसदों के पार्टी छोड़कर BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को सपोर्ट देने पर तंज कसा है. देवास में मीडिया से बात करते हुए वर्मा ने कहा कि जो दौलत कमाई है, उससे सांसद विधायक खरीद रहे हैं.

‘हमारा जादू उतर गया है’
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आप इस बात से अंदाजा लगा लीजिए, जो पार्टी 400 पार का नारा देती थी. पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार सीट आएंगी. मात्र 240 सांसद जीतकर आए थे. बहुमत नहीं मिला था. दूसरी पार्टियों से बहुमत मिला. वे जानते हैं कि हमारा जादू उतर गया है.

‘राम मंदिर को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया’
अयोध्या के राम मंदिर के दान में हुई अनियमितता के मामले में उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर वोट मांगते थे. राम मंदिर बन गया, लोगों ने उन्हें जितवा दिया. राम मंदिर को भी भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया. भगवान राम के चंदे में जिस तरह की धांधली हो रही है, उसे पूरा देश और दुनिया देख रही है. अब उन्हें अपने बाहुबल पर विश्वास नहीं रहा. जो उन्होंने दौलत कमाई है, उससे सांसदों और विधायकों को खरीद रहे हैं. पहले 240 जीती थी अब 140 भी नहीं जीत पाएगी.

Check Also

फ्रिज के फ्रीजर में दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, आगरा में दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Agra Shivling in Fridge: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अनोखी घटना ने लोगों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *