देवदूत बनी पुलिस, दरवाजा तोड़कर युवक की बचाई जान, घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का कर रहा था प्रयास

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक युवक घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। जिसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वो तुरंत मौक पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को फांसी लगाने से बचाया। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे समय रहते नीचे उतार लिया और उसकी जान बचाई।

यह पूरा मामला जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र का है। जहां यूपीएल फैक्ट्री में चालक पद पर कार्यरत ग्राम कूढ़ा निवासी गुड्डू (32) आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। किसी बात को लेकर उसका पत्न के साथ विवाद हो गया। पत्नी की बात से युवक बुरी तरह भड़क गया और कमरा बंद करके साड़ी के सहारे छत की कुंडी से फांसी लगाने का प्रयास करने लगा।

युवक को फांसी लगाने से बचाया
गुड्डू के भाई विशाल ने तत्काल मोहनलालगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।जिसकी जानकारी लगते ही मोहनलालगंज थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को फांसी लगाने से बचाया। पुलिस ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। थाने पर युवक को काउंसलिंग दी गई। वर्तमान में युवक पूरी तरह से स्वस्थ है।

Check Also

असम में दो शादियां कीं तो जाएगी सरकारी नौकरी! CM हिमंत का बड़ा ऐलान, सभी धर्मों पर लागू होगा नियम

असम में बहुविवाह पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपने प्रशासनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *