इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ उसकी सहेली के रिश्तेदार द्वारा लंबे समय तक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसकी पहचान उसकी एक सहेली के जरिए उसके ही एक रिश्तेदार से हुई थी। जानकारी के अनुसार आरोपी ने साल 2023 में पीड़िता को प्रपोज किया था और तब से लेकर अब तक वह उससे शादी करने का झांसा देता रहा। शादी का झांसा देकर आरोपी पिछले कई सालों से लगातार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया और वह मुकरने लगा, तब जाकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter