Breaking News

मौत का ट्रैकः ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मंजर देख सिहर उठी लोगों की रूह

जौनपुर. जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

बता दें कि घटना चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी स्टेशन के पास उस वक्त घटी, जब 60 वर्षीय दीपक राम (बिपत) ग्राम खालिया खास अपने घर से कोर्ट की तारीख (पेशी) पर जाने के लिए निकाला था. इसी दौरान डोभी स्टेशन के पास ही कुछ दूरी पर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया. मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया. घटना की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में घटना हादसा प्रतीत हो रही है.

Check Also

Meerut Bribery Case: PM आवास की रजिस्ट्री के नाम पर मांगी ₹6 हजार रिश्वत, पैसे लेते ही पहुंची Anti-Corruption टीम; कर्मचारी गिरफ्तार

मेरठ. शास्त्री नगर स्थित आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *