MP News: NSUI ने प्रतिमा बागरी के बंगले का किया घेराव, गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है मंत्री का भाई

MP News: मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के बंगले का एनएसयूआई (NSUI) ने घेराव किया है. मंत्री का भाई गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है. जिसको लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भोपाल में मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. एनएसयूआई ने मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग की है.

नेम प्लेट पर पोती काली स्याही
मंगलवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री के बंगले के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. एनएसयूआई के कार्यकर्ता बैरीकेडिंग तोड़कर प्रतिमा बागरी के बंगले के गेट के बाहर पहुंचे. कांग्रेस विंग के कार्यकर्ताओं ने गले में गांजे की माला पहनकर प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा बागरी की नेम प्लेट पर काली स्याही पोत दी.

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बैरीकेडिंग की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़कर मंत्री के बंगले की तरफ कूच किया. इस दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखी गई. इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता मंत्री के बंगले के बाहर ही बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे.

मंत्री का भाई और बहनोई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई और बहनोई दोनों पर गांजा तस्करी का आरोप है. पुलिस ने दोनों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इसको लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बंगले के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की है.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *