Breaking News

दिल्ली में पत्नी से तंग आकर पति ने दी जान, बनाया सुसाइड का लाइव Video, कहा- कर्ज के चलते छोड़ दिया उसने

दिल्ली के निहाल विहार इलाके के रहने वाले विकास नाम के युवक ने वीडियो पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली. जान देने से पहले वीडियो क्लिप में उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे और उसके चार साल के बच्चे को कर्ज की वजह से छोड़कर एक शकीब नामक व्यक्ति के साथ रहने लगी थी. इस वजह से वह गहरे तनाव में था. युवक ने कहा कि अब मेरा सारा कर्ज खत्म हो चुका है, लेकिन जीने का मन नहीं है. इसीलिए मर रहा हूं.

दरअसल, युवक का नाम विकास है. विकास निहाल विहार इलाके में अपनी पत्नी और चार साल के बच्चे का साथ रहता था. विकास छोटा-मोटा धंधा करके किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था. इसी बीच उसके सिर पर कर्ज भी हो गया. कर्ज के चलते उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया और मायके चली गई. पत्नी कुछ दिन मायके में अपनी मां और बहन के साथ रही, फिर उसका अफेयर शकीब नाम के युवक के साथ हो गया.

मां को याद कर रोता था बच्चा
विकास ने बताया कि चूंकि उसे और उसके चार साल के बेटे को वह पहले ही छोड़ चुकी थी. फिर पत्नी ने अपनी मां और बहन का घर छोड़ दिया और शकीब के साथ रहने लगी. विकास ने बताया कि उसने समझाने-बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. बच्चा मां को याद करके बहुत रोता था. उसका यह दर्द वह देख नहीं पा रहा था. इसी बीच उसने कमाई-धमाई करते अपना कर्ज खत्म किया.

4 साल के बेटे को मेरे माता-पिता को सौंपा जाए
विकास ने लाइव वीडियो में कहा कि आज मैं मर जाता हूं तो मेरे बेटे को मेरे माता-पिता और बहन को सौंपा जाए. उसकी मां को न दिया जाए. वहीं विकास के सुसाइड करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस विकास की पत्नी की तलाश कर रही है, ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सके.

Check Also

यूपी में एक बार फिर बढ़ सकती है SIR की अवधि, वापस नहीं आए पौने 3 करोड़ गणना फॉर्म

उत्तर प्रदेश में SIR यानि विशेष गहन परीक्षण की अवधि एक बार फिर बढ़ सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *