UP Budget 2026-27: सीएम योगी बोले- 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करेगा ये बजट

UP Budget 2026-27. योगी सरकार आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (UP Budget 2026-27) पेश करने वाली है. बजट का आकार 9 लाख करोड़ का होने का अनुमान है. बजट से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि आज पेश होने वाला बजट आत्मनिर्भर-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई दिशा, नई ऊर्जा, स्पष्ट नीति-दृष्टि और ठोस कार्य योजना प्रदान करेगा.

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में ‘नया उत्तर प्रदेश’ सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याण की नीति के साथ एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर है. आज उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट ‘आत्मनिर्भर-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई दिशा, नई ऊर्जा, स्पष्ट नीति-दृष्टि और ठोस कार्य योजना प्रदान करेगा.’

योगी ने आगे लिखा कि ‘$1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करेगा. गरीब के सम्मान, युवा के स्वाभिमान, मातृ शक्ति और किसान की समृद्धि को केंद्र में रखकर प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा.’

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ विकास और समृद्धि के एक अभूतपूर्व दशक का साक्षी बन रहा है. जन-जन के अटूट विश्वास और आशीर्वाद के फलस्वरूप, आपकी सरकार आज लगातार 10वीं बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास का बजट प्रस्तुत करने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का ‘दशकीय प्रमाण’ है.’

Check Also

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली एयरपोर्ट-हाईकोर्ट समेत 6 जगहों पर बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ी हलचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *