ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

बहराइच। जिल के पयागपुर थाना क्षेत्र के बभनियावा चौकी के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में एक होमगार्ड की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक होमगार्ड की शिनाख्त बृजभूषण निवासी ग्राम सभा शिवदहा के रूप में हुई है।

घर से ड्यूटी के निकला था
जानकारी के अनुसार होमगार्ड बृजभूषण सोमवार शाम अपने घर से पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में ड्यूटी के लिए निकला था। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह चौकी के सामने ही गिर पड़ा। मौजूद स्टाफ द्वारा उसे संभालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

परिजनों में मचा कोहराम
सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *