Jagdalpur: क्रिकेट मैच की जीत का जश्न मातम में बदला, तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 3 की मौत

CG News: जगदलपुर से सटे कालीपुर कोसामुंडा तालाब में क्रिकेट मैच में जीत का जश्न मातम में बदल गया, जब अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो तालाब में जा गिरी. इस भीषण हादसे में सवार 6 लोगों में से 3 की डूबने से मौत हो गई.

तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 3 की मौत
जानकारी के मुताबिक यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है. मृतक और घायल सभी युवक शनिवार को क्रिकेट खेलने के बाद कालीपुर से जगदलपुर लौट रहे थे. रात के समय अचानक स्कॉर्पियो चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बेकाबू स्कॉर्पियो सीधे तालाब में जा गिरी. जिसमे 3 युवकों की मौत हो गई. स्कॉर्पियो के पानी में डूबते ही उसमें सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर तालाब में डूबते वाहन पर पड़ी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक शराब के नशे में थे और गाड़ी काफी स्पीड में थी जिसके कारण ये हादसा हुआ,,सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवकों में कालीपुर के रहने वाले भावेश नागे शेखर नागे और मनीष नेवर शांति नगर शामिल है तीनो युवकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दिया जाएगा सड़क हादसे की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है.

Check Also

नो फ्लेक्स जोन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव

चलो रे संगी नियम तोड़बो नहीं नहीं चलो रे संगी हॉकी खेलबों है, टैग लाइन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *