वो फोन नहीं उठा रहा… आलमगंज में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां आलमबाग थाना में तैनात एक सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। सिपाही ने किराए के मकान में मौत को गले लगा लिया। अभी तक सिपाही के सुसाइड करने की वजह सामने नहीं आई है। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिजनों में मचा कोहराम
यह पूरा मामला जिले के आलमबाग थाना क्षेत्र का मामला है। जहां, मोहल्ला छोटा बरहा भीम नगर में राकेश कुमार सिंह के मकान पर बाल किशन नाम का सिपाही किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना कि सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।

छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि सिपाही के भाई ने उसे देर शाम कई बार कॉल किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उसने पास में रहने वाले विनोद को फोन मिलाया और बाल किशन से बात कराने की बात कही। जिसके बाद विनोद सिपाही के कमरे में पहुंचा तो अंदर का नजारा देख वह दंग रह गया। बालकिशन रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। बाल किशन 2019 बैच का आरक्षी था और वह मुख्य रूप से अलीगढ़ जिले के ग्राम पिसावा का रहने वाला था।

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *