भक्ति के रंग में रंगे ‘विरूष्का’! प्रेमानंद जी महाराज के दरबार पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस बोली- ‘हम आपके हैं’

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भक्ति की ओर अपने झुकाव के लिए जाने जाते हैं. आज एक बार फिर यह स्टार कपल वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुँचा है. सोशल मीडिया पर उनकी इस मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की श्रद्धा और सादगी नजर आ रही है.

भावुक हुईं अनुष्का शर्मा
दोनों पति-पत्नी एक बार फिर प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे हैं. अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद भारत लौटीं हैं. वहीं, विराट कोहली ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महाराज जी के सामने जमीन पर हाथ जोड़कर बैठे नजर आए.

इस दौरान अनुष्का शर्मा के गले में तुलसी की माला और चेहरे पर गहरी भक्ति के भाव दिखे. महाराज जी की बातें सुनकर अनुष्का शर्मा काफी भावुक हो गईं और उनकी आँखों में आँसू देखे गए. महाराज जी के साथ इस मुलाकात में अनुष्का शर्मा भावुक हो गई और विदा लेते हुए कहा, “आप हमारे हैं महाराज जी और हम आपके हैं.” इसके बाद प्रेमानंद महाराज जी ने सादगी से जबाव देते हुए कहा “हम सभी ईश्वर के हैं.” यह सुनने के बाद विराट और अनुष्का, दोनों के चेहरों पर मुस्कान आ गई.

कयासों पर लगी रोक
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज से इस मुलाकात के बाद कई अटकलों पर रोक लग गई है. पिछले कुछ दिनों से अटकलें थी कि विराट कोहली, लियोनल मैसी के इंडिया टूर में हिस्सा लेने के लिए देश लौटे हैं. लेकिन विराट कल दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे. जिससे सभी अटकलों पर रोक लग गई है. अब साफ हो गया है कि कोहली अपने निजी काम से भारत आए थे. अब विराट कोहली अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे.

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *