Breaking News

अक्षय कुमार की हुई आंखों की सर्जरी, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच एक्टर ने काम से लिया ब्रेक

Akshay Kumar Eye Surgery: अक्षय कुमार के लिए साल 2026 काफी भागदौड़ भरा रहा है. प्रियदर्शन के साथ सुपरहिट फिल्म ‘भूत बंगला’ करने के बाद अब वे अनीस बाजमी की अगली फिल्म की शूटिंग में लग गए हैं. लेकिन इतनी व्यस्तता के बावजूद उन्होंने एक बेहद जरूरी काम के लिए समय निकाल लिया है.

अक्षय कुमार ने काम से लिया ब्रेक
खबरों के अनुसार, एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाया है ताकि उनकी नजर बेहतर हो सके. यह सर्जरी 6 मई की सुबह हुई थी. राहत की बात यह है कि उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी की अगली फिल्म की केरल में चल रही शूटिंग का हिस्सा समय पर पूरा कर लिया है. अब सर्जरी के बाद डॉक्टर की सलाह पर अक्षय अपनी सेहत का ध्यान रखने और आंखों को पूरी तरह ठीक होने का समय देने के लिए कुछ दिनों तक काम से छुट्टी लेकर आराम करेंगे.

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अक्षय कुमार की इस नई कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और राशि खन्ना लीड रोल में दिखेंगी. हालांकि फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है. विद्या और अक्षय की जोड़ी पहले भी ‘भूल भुलैया’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी है. इसके अलावा, 58 साल के अक्षय कुमार के पास आने वाले समय के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हैवान’, ‘गोलमाल 5’ और एक मराठी फिल्म ‘वेडत मराठे वीर दौड़ले सात’ शामिल हैं.

भूत बंगला बॉक्स के बारे में
अक्षय कुमार की हालिया हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और उम्मीद है कि यह जल्द ही 150 करोड़ रुपये की कमाई का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी.

Check Also

BJP के उम्मीदवार तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद, 18 जून को होगा चुनाव

BJP Candidates Nomination: मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *