Baghpat News: ‘चाट युद्ध’ के बाद अब ‘लेडीज लठ युद्ध’! नाली के विवाद में महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाईं लाठियां

Drain Dispute Turns Violent: उत्तर प्रदेश के बागपत में चाट युद्ध को अभी तक कोई भूला नहीं है. चाट युद्ध की तरह ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे लोग ‘लेडीज लठ युद्ध’ बोल रहे हैं. यानी ‘चाट युद्ध’ के बाद अब बागपत का ‘लेडीज लठ युद्ध’ खूब वायरल हो रहा है. जिसमें महिलाएं आपस में ही लाठी-डंडे चलाते नजर आ रही हैं. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में 8 महिलाओं समेत 13 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह मामला बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बरसिया गांव का है. जहां नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले दोनों पक्षों के बीच आपसी कहासुनी हुई और बाद में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान एक पक्ष की महिलाओं ने हाथ में लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष की महिलाओं के ऊपर हमला कर दिया.

अफरा-तफरी का बना माहौल
इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कई महिलाएं हाथ में लाठियां लेकर दूसरे पक्ष की महिलाओं के साथ मारपीट कर रही हैं. जब विवाद ज्यादा ही बढ़ गया तो बीच-बचाव करने के लिए कुछ पुरुष भी सामने आए और रोकने की कोशिश की. हालांकि, इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

13 लोगों पर दर्ज FIR
फिलहाल, अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तूल पकड़ लिया है. पुलिस भी अब मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. जांच के बाद ही मामला क्लियर हो पाएगा. अभी तक इस मामले में पुलिस ने BNS की धारा 191(2), 115,(2),351(2) व 333 के तहत 8 महिलाओं समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Check Also

BrahMos Missile: ब्रह्मोस का नाम लेकर पाकिस्तान ने फिर मचाया शोर! ऑपरेशन सिंदूर पर PAK के पूर्व जनरल का बड़ा दावा

Pakistan’s Allegations Against India: पाकिस्तान के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मजर जमील ने भारत को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *