Pakistan’s Allegations Against India: पाकिस्तान के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मजर जमील ने भारत को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने भारत पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है. मजर जमील ने दावा किया कि भारत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे संगठनों को समर्थन देता है. हालांकि, ऐसा नहीं है, जब पाकिस्तान अपनी करतूतों पर नजर डालने की बजाय भारत पर बेतुके आरोप लगाए हैं. इससे पहले भी पाकिस्तान भारत पर कई गंभीर आरोप लगाता आ रहा है.
मजर जमील ने लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूड फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) के कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की नीति का हवाला देते हुए पाकिस्तान पर अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया. मेजर जमील ने भले ही भारत की खूब बुराई की हो, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों को परमाणु हथियार ले जाने के लिए सक्षम बताया.
भारत पर लगाए कई बेतुके आरोप
इतना ही नहीं, मजर जलील ने दावा किया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दक्षिण एशिया को परमाणु तबाही के कगार पर पहुंचा दिया था. लेकिन पाकिस्तान की रणनीतिक संयम की वजह से हालात संभल गए. भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी नीति के औजार के तौर पर इस्तेमाल करता है. हालांकि, इस दौरान भारत पर लगाए जा रहे तमाम बेतुके आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए.
भारत की ताकत से घबराया PAK
इस दौरान जमील ने भारत के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की एक किताब का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत की परमाणु नीति में पहले हमला करने की गुंजाइश है. मजर जमील पाकिस्तान की स्ट्रैटेजिक प्लान्स डिवीजन के प्रमुख रह चुके हैं. जो पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से जुडे़ मामलों को संभालती थी. फिलहाल, उनके इस बेतुके आरोप से ऐसा लग रहा है कि भारत की ताकत को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter