पान, गुटखा, तंबाकू खाने वाले पुजारी नहीं करा सकेंगे पूजा, बिना पारंपरिक पहनावे के श्रद्धालुओं को भी नहीं होगी पूजा करने की अनुमति

प्रयागराज. सावन का महीना शुरू होने वाला है. इससे पहले मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी के तहत प्रयागराज के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में अब ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. अब कोई भी श्रद्धालु बिना पारंपरिक परिधान के मंदिर में पूजा-अर्चना नहीं कर सकेगा. इतना ही नहीं पान, गुटखा, तंबाकू खाने वाले पुजारी भी मंदिर में पूजा नहीं करा सकेंगे.

मंदिर समिति के अनुसार पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता महिलाओं के लिए साड़ी या सलवार सूट निर्धारित किया गया है. विशेषकर रुद्राभिषेक के लिए ये परिधान होना अनिवार्य होगा. बिना इन कपड़ों के पूजा करने की अनुमति नहीं होगी. यहां तक कि जिन श्रद्धालुओं के पास ये कपड़े ना हों उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. मंदिर प्रशासन की ओर से कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे.

इस व्यवस्था के पीछे एकमात्र उद्देश्य है मंदिरों की मर्यादा बनाए रखना. मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय श्रद्धा, गरिमा और धार्मिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है. मंदिर में कई बार श्रद्धालु आधुनिक या अनुचित परिधान में आ जाते हैं, जिससे पूजा स्थल की पवित्रता प्रभावित होती है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *