जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, मैहर लौट रही SUV ट्रक में जा घुसी, पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत

Ex-MLA Lalji Patel’s Family Killed: राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र के रीघरा गांव में बड़ा हादसा हो गया है. तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी. जिसकी वजह से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह परिवार पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल का है, जो जन्मदिन मनाकर वापस मैहर लौट रहे था. इस हादसे के बाद जिले भर में शोक की लहर छा गई है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. कार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. कार में सवार परिवार जन्मदिन की खुशियां मनाकर घर लौट रहा था. इसी दौरान घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया.

पूर्व विधायक के परिवार हैं मृतक
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गैस कटर व अन्य साधनों के माध्यम से शवों को बाहर निकाला. पुलिस के मुताबिक, कार में सवार सभी मृतक पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के परिवार और करीबी रिश्तेदार हैं. जिनकी पहचान अंकुर पटेल, मृदुन पटेल, विशेष पटेल, हरिशंकर पटेल और एक अन्य परिजन के रूप में हुई है.

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया है. इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. वहीं इस हादसे में संजीव कुमार पटेल नाम का एक युवक बच निकला है, जिसका इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, संजीव की हालत नाजुक बनी हुई है.

Check Also

Rewa Gujarat Hostage Case: गुजरात में रीवा के दो मजदूरों को 8 दिन बंधक रखने का आरोप, सरिया-लाठी से पिटाई का दावा

Rewa Gujarat Hostage Case: मध्यप्रदेश के रीवा से गुजरात काम करने गए दो कर्मचारियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *