झारखंड में कोरोना वायरस की दस्तक, रांची में आया पहला मामला, प्लेन में बेहोश हो गया था मरीज

कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है. अब झारखंड में कोविड-19 का पहला मामला सामने आया है. रविवार (25 मई) को रांची में एक व्यक्ति का कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. यह शख्स मुंबई से रांची लौटा था.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि संक्रमित व्यक्ति रांची में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया, ‘‘आज मौजूदा लहर में रांची में कोविड-19 के पहले मामले की पुष्टि हुई. मरीज की हालत स्थिर है और उनमें कोई और शिकायत नहीं दिख रही है.’’

रांची में कोविड जांच अभियान की शुरुआत
डॉक्टर कुमार ने बताया कि सोमवार से रांची में जांच अभियान चलाया जाएगा. सदर अस्पताल में 20 बेड का एक आइजोलेशन वॉर्ड बनाया गया है. जिस व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है, उसने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘‘भारत में अब तक कोविड-19 के 257 मरीज सामने आए हैं और मैं उनमें से एक हूं. 22 मई को मुंबई से रांची आते समय मैं प्लेन में बेहोश हो गया था. झारखंड फिल्म विकास निगम लिमिटेड के सदस्य के तौर पर मुझे कुछ फिल्मों का प्रीव्यू करना था, लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से मैं यह काम नहीं कर पाया.’’

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए सरकार तैयार
इस बीच, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के नए स्वरूप को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. सरकार पूरी तरह से तैयार है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *