Chhattisgarh News: भाजपा नेत्री पद से हटाई गईं, पुलिस ने दर्ज की FIR… ये है पूरा मामला

बिलासपुर: बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, जिले के रतनपुर के महामाया मंदिर में युवक को चप्पल से पीटने वाली भाजपा नेत्री को bjp ने पार्टी पद से निष्कासित कर दिया है. नेत्री द्वारा की गई हरकत के बाद मंदिर ट्रस्ट, पुलिस और भाजपा संगठन ने अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू की है. वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

यह है पूरा मामला
दरअसल 22 अगस्त को मंदिर के पास हुए चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े 2 पक्ष आमने-सामने आ गए. इसी बीच दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी. जिसके बीच महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम ने चप्पल से दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

थाने तक पहुंचा मामला
वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है. शिकायत के आधार पर रेहाना बेगम के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. रतनपुर टीआई नीलेश पांडेय के मुताबिक, मामले में FIR दर्ज की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

भाजपा ने पद से हटाया
ट्रस्ट ने सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 4 दुकानदारों को 1 हफ्ते के भीतर दुकान हटाने का निर्देश दिया है. साथ ही ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल ने रतनपुर अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री रेहाना बेगम को जांच अवधि तक पद से मुक्त कर दिया है. ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन अनुशासन से जुड़े मामलों में तत्काल संज्ञान लेता है. निष्पक्ष जांच हो और जांच में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए जांच पूरी होने तक उन्हें पदमुक्त किया गया है.

Check Also

नेपाल आपदा : छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे

रायपुर : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *