Breaking News

लोको पायलटों का आंदोलनः परिवार सहित अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, 9 दिन बाद भी नहीं हुई सुनवाई

अनूपपुर। जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलटों का आंदोलन उग्र हो गया है। निर्धारित मानकों के तहत काम न लिए जाने, शॉर्टकट तरीके से असुरक्षित संचालन कराने और मनमाने स्थानांतरण के विरोध में लोको पायलट पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे थे। इसके बावजूद मांगें पूरी न होने पर अब लोको पायलट अपने परिवारों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

यह है पूरा मामला और लोको पायलटों के आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रेलवे प्रबंधन मानकों के विपरीत और असुरक्षित तरीके से काम करवा रहा है। किसी भी अप्रिय स्थिति या काम में विलंब होने पर सारा ठीकरा कर्मचारियों पर फोड़ दिया जाता है और उन्हें जबरन प्रताड़ित किया जाता है। संघ ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) बिलासपुर को पहले भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

अनिश्चितकालीन लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी
लोको पायलटों का मुख्य आक्रोश उनके साथी एम.के. विभूति के स्थानांतरण को लेकर है। संघ का आरोप है कि एम.के. विभूति पर झूठे और मनगढंत आरोप लगाकर उनका तबादला ब्रजराजनगर (ओडिशा) कर दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक प्रबंधन उनकी व्यथा नहीं सुनता और दंडात्मक स्थानांतरण रद्द नहीं करता, तब तक यह आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा। परिवार सहित धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि रेलवे की लचर कार्यशैली के खिलाफ उनकी यह अनिश्चितकालीन लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी।

Check Also

Delhi CJP Protest: प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्‍ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *