MP में बीजेपी नेता की दबंगईः वीरेंद्र पाठक के कार से युवक को कुचलने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

सिंगरौली। मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं की दबंगई का मामला कम नहीं हो रहा है। इस बार मामला प्रदेश के सिंगरौली का है, जहां बीजेपी नेता वीरेंद्र पाठक स्कॉर्पियो से एक युवक को कुचलने की कोशिश कर रहा है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसके पहले भी बीजेपी के कई नेताओं की दबंगई सामने आ चुकी है।

बीजेपी नेता वीरेंद्र पाठक के खिलाफ शिकायत
वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में बीजेपी नेता पीड़ित युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने और युवक को मारने के लिए दौड़ते दिख रहा है। पीड़ित युवक अरविंद कुमार ने बीजेपी नेता वीरेंद्र पाठक के खिलाफ खुटार चौकी में लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं मामले को लेकर सीएसपी पुन्नू परस्ते ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Check Also

Ujjain News: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर सख्ती की तैयारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कालनेमी अभियान चलाकर होगी जांच

Ujjain News: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले साधु-संतों से जुड़े विवाद लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *