Breaking News

Action Taken Against DJs and Laser Lights: बिलासपुर में डीजे और लेजर लाइट के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही: 10 लोगों पर गिरी गाज

​बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डीजे और धुमाल संचालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख (Action Taken Against DJs and Laser Lights) अपनाते हुए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने और प्रतिबंधित लेजर लाइटों का उपयोग करने वालों पर शिंकजा कसा गया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 24 नग लेजर लाइटें जप्त की गईं और 10 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कदम उठाए गए।

शोर और प्रतिबंधित लाइटों पर लगाम (Action Taken Against DJs and Laser Lights)
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्टॉक रूम की जांच कर ‘श्री राम कृपा धुमाल’ और ‘राजा डीजे’ के संचालकों से 04 नग शार्पी लेजर लाइटें बरामद की गईं, वहीं थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में यातायात बाधित कर शोर मचा रहे तीन वाहनों को साउंड सिस्टम सहित कब्जे में लेकर कार्यवाही की गई।

इसी कड़ी में थाना सरकंडा क्षेत्र के अंतर्गत दुकानों पर दबिश देकर 18 नग प्रतिबंधित लेजर लाइटें जप्त की गईं, जहाँ आशीष देवांगन, विकास अहिरवार, सुनील साहू, कमल यादव और प्रकाश गढ़ेवाल जैसे संचालकों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण व हानिकारक रोशनी से आम जनता को राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई इस कार्यवाही में कुल 03 प्रकरण कोलाहल अधिनियम और 07 प्रकरण अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किए गया।

Check Also

Ganesh Chaturthi 2026: छत्तीसगढ़ का रहस्यमयी ‘भूमिफोड़’ गणेश मंदिर! 100 साल से बढ़ रही प्रतिमा, जमीन में छिपा है कितना हिस्सा?

Chhattisgarh Bhumi Phod Ganesh Temple: रायपुर-बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *