Breaking News

बंगाल चुनाव में BJP को बड़ी बढ़त, MP के पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, भोपाल में बंटने लगी झालमुड़ी

MP News: पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में शुरूआती रूझान आने लगे हैं. बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में बीजेपी गठबंधन को बढ़त मिलते दिखाई दे रही है. वेस्ट बंगाल में बीजेपी 180 से ज्यादा सीटों पर बड़ी बढ़त बनाए हुए है. ये रूझान परिणामों में तब्दील होते हैं तो पहली बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी. इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.

एमपी में जश्न का माहौल
BJP के इस प्रदर्शन को लेकर पश्चिम बंगाल से लेकर मध्य प्रदेश तक जश्न का माहौल है. पार्टी के कार्यकर्ता तरह-तरह से खुशियां मना रहे हैं. राजधानी भोपाल में झालमुड़ी बांटकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मना रहे हैं.

उज्जैन में खुशी की लहर
उज्जैन में बड़ी जीत की ओर बढ़ती बीजेपी के लिए बंगाली समाज की महिलाओं ने खुशियां मनाई. मिठाइयां बांटकर और डांस करके जश्न मनाया. महिलाओं को कहना है कि पहले जब हम कोलकाता जाते थे, तो लगता ही नहीं था कि हम अपने देश में घूम रहे हैं. आज ममता की कुर्सी जा रही है इसलिए हम बेहद खुशी है. अब बंगाल घूमने का मजा ही अलग आएगा.

देवास में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही बढ़त के बाद देवास जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज चौधरी ने पार्टी की बढ़त पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़त बना रही है, उससे यह स्पष्ट है कि पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है. उन्होंने इसे भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया.

Check Also

BJP के उम्मीदवार तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद, 18 जून को होगा चुनाव

BJP Candidates Nomination: मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *