खाकी का खौफ खत्म! गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद, 20 से अधिक लोगों ने युवक को घेरकर पीटा, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

चंदौली. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक पर हमला किया गया. 20 से अधिक लोगों ने एक युवक को घेरकर पीटा. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया है. पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है.

बता दें कि पूरा मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास का है. पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि उसे अकेले घेरकर बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया. घायल अवस्था में रवि कुमार मुगलसराय कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

पूरी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि बदमाशों के बीच पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. इसी वजह से इस तरीके की घटना को अंजाम देने में जरा भी नहीं हिचक रहे हैं.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *