Breaking News

सुहागरात पर दुल्हन ने किया पति पर चाकू से हमला, शादी के तीसरे दिन चाचा के साथ फरार

Hathras Bride News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के तीन दिनों बाद ही दुल्हन, दूल्हे को छोड़ चाचा के साथ फरार हो गई. इतना ही नहीं दुल्हन ने घर में रखे लगभग 15 लाख रुपए के गहने भी पार कर दिए. अब बेचारा दूल्हा अपनी आपबीती सुनाते हुए थाने के चक्कर लगाता घूम रहा है. दूल्हे ने जो बताया, वह हैरान कर देने वाला है. शादी होने से लेकर दुल्हन के फरार होने तक क्या-क्या हुआ? यहां पढ़ें पूरी कहानी.

हाथरस के रहने वाले एक युवक सुनील कुमार की शादी मोनिका नाम की युवती से साथ हुई. शादी होने तक सबकुछ सामान्य रहा लेकिन जैसे ही शादी हो गई, तो इसके बाद दुल्हन का रंग दिखने लगा. सुनील ने बताया कि शादी के बाद जब सुहागरात के दौरान कमरे में गया तो मोनिका ने चाकू निकालकर हमले की कोशिश की और बोली, कि मुझे छूना नहीं. मैं किसी और की अमानत हूं और उसी से प्यार करती हूं. यह सुनकर डरा-सहमा दूल्हा सुनील अपनी अलग से चारपाई बिछाई और उसमें सो गया. लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ, जो सुनील के लिए चौंकाने वाला रहा. दुल्हन ने सुनील को बुलाया और अपने हाथों से खाना खिलाने लगी. यह देखकर सुनील को लगा, कि अब सबकुछ सही हो गया है, लेकिन सुनील को क्या पता कि दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा है.

15 लाख के गहने और कैश लेकर चाचा के साथ फरार
दुल्हन मोनिका ने सुनील समेत पूरे घर वालों को खाना खिलाया, लेकिन उसमें नशीली दवा मिला दी. जब सब खाना खाकर बेहोश हो गए, तो आलमारी में रखे 15 लाख रुपए के जेवर और करीब 18 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गई. जब घर वालों की नींद सुबह खुली, तो हैरान रह गए. पहले तो घर और रिश्तेदारी में खोजते रहे लेकिन जब वह नहीं मिली तो पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. इस दौरान पता चला कि दुल्हन के अलावा एक रिश्ते का चाचा भी गायब है. इस दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि मोनिका और चाचा के बीच पहले से ही संबंध थे. बाद में पता चला कि दुल्हन चाचा के साथ ही फरार हो गई है.

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया थाने
फिलहाल, यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि मामले की शिकायत मिल गई है. जांच में पता चला है कि लड़की की शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई है. लड़की दूल्हे के साथ रहना नहीं चाहती थी. फरार दुल्हन मोनिका का पता लग गया है. फोन पर उसने खुद थाने आने की बात कही है. जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

Check Also

UP में ‘बेशर्म’ सरकार,’निकम्मा’ सिस्टम! घर में घुसकर 6 साल की बच्ची से रेप, कानून का बंटाधार, मुखिया सुरक्षा के झूठे दावे गढ़ने में मस्त?

लखनऊ. हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 6 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *