किश्त दो, पत्नी ले जाओ! लोन नहीं चुकाने पर बैंक वालों ने महिला को बना लिया बंधक, 112 ने छुड़ाया

झांसी. जिले के मोंठ थाना क्षेत्र में बम्हरौली के आजाद नगर मोहल्ले में एक प्राइवेट समूह लोन देने वाले माइक्रो‑फाइनेंस बैंक की कथित मनमानी सामने आई है. बैंक कर्मचारियों ने लोन की किश्त न चुकाने पर लोन लेने वाली महिला पूजा वर्मा को करीब पांच घंटे तक शाखा में बंधक बनाकर रखा. महिला के पति रविंद्र वर्मा जब उसे लेने गए, तो बैंक स्टाफ ने कहा-“किश्त दो, तभी पत्नी को ले जाओ”.

पति ने इस मामले की शिकायत 112 पर की. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को छुड़ाया. पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि उन्होंने 40,000 का समूह लोन लिया था और 11 किश्तें जमा कर चुकी थीं. लेकिन बैंक रिकॉर्ड में केवल 8 किश्तें दर्ज थीं. आरोप है कि एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने तीन किश्तों की रकम ले ली थी.

बैंक सीओ संजय यादव ने धमकी दी थी और जब विरोध किया गया तो पति-पत्नी को जबरन बैंक बुला लिया गया. बैंक मैनेजर अनुज कुमार का कहना है कि महिला सात महीने से किश्त नहीं दे रही थी और उसने अपनी मर्जी से बैंक में बैठने का दावा किया. पुलिस ने इस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है और सभी से पूछताछ की जा रही है.

Check Also

गोंडा में चोरी के शक में नाबालिगों पर सितम, खंभे से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *