सड़क, सफर और खौफनाक मंजरः खंभे को तोड़ते हुए डंपर से जा भिड़ी बस, फिर निर्माधीन मकान में घुसी, 30 यात्रियों का जो हाल हुआ…

लखीमपुर खीरी. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार बस खड़े डंपर से जा भिड़ी. उसके बाद बस एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी. घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच कोहराम मच गया. मंजर देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया.

बता दें कि घटना पलिया में उस वक्त घटी, जब एक बस 60 यात्रियों को लेकर कहीं जा रही थी. इसी दौरान बस चालक ने नियंत्रण खो दिया औऱ बस ने खंभे को तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़े डंपर को ठोकर मारी. उसके बाद निर्माणाधीन मकान में जा घुसी. घटना इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. 13 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर लापरवाही से वाहन चला रहा था. यात्रियों के कई बार बोलने के बावजूद तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहा था. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Check Also

MP Fake Passport Network: डबरा के बाद भोपाल में 40 संदिग्ध पासपोर्ट मिले, बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच से मचा हड़कंप

भोपाल। मध्यप्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क की जांच में भोपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *