सिलसिलेवार चोरी का खुलासा : सेंधमारी का सीसीटीवी फुटेज वायरल, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, पुलिस ने गैंग के 4 आरोपियों को दबोचा

जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र में हुए सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अकलतरा थाना और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात, 28 चांदी के सिक्के, दो मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया गया है। मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को प्रार्थी अर्चित अग्रवाल ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 21 नवंबर को परिवार सहित खरसिया एक पारिवारिक शादी में गए थे। वापसी पर घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सीसीटीवी डीवीआर की हार्डडिस्क चोरी थी, सामान बिखरा पड़ा था, तथा घर से नकदी, जेवरात और चांदी के सिक्के चोरी हो चुके थे। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले में एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। वहीं फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। इस दौरान शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज और लगातार निगरानी के बाद संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप पर शक गहरा हुआ, तो दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने अपराध कबूल किया।

Check Also

बड़ा हादसा: खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मां के साथ दो बेटों की मौत, गांव में पसरा मातम

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़म में एक हृदयविदारक हादसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *