Breaking News

बंगाल में BJP बढ़त पर रायपुर में जश्न: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘झालमुड़ी’ से मनाई खुशी

रायपुर। पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी(BJP) को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है। आंकड़ों के अनुसार भाजपा करीब 194 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

बंगाल में भाजपा की इस बढ़त पर छत्तीसगढ़ में भी जश्न का माहौल है। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर ‘झालमुड़ी’ खाते हुए वीडियो साझा कर खुशी जाहिर की।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बचपन से झालमुड़ी उनका पसंदीदा स्ट्रीट फूड रहा है और आज यह जीत के स्वाद के साथ और खास हो गया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने झालमुड़ी जैसे प्रतीक के जरिए बंगाल समेत पूरे देश से जुड़ाव स्थापित किया है।

इस मौके पर मंत्री चौधरी के बंगले के बाहर लोगों को मुफ्त में झालमुड़ी भी बांटी गई। झालमुड़ी, जो खासतौर पर बंगाल की पहचान मानी जाती है, इस जश्न के जरिए एक बार फिर लोगों के बीच सादगी और जुड़ाव का प्रतीक बनती नजर आई।

Check Also

छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा फीस में बढ़ोतरी, माशिमं ने जारी किया आदेश, जानिए अब कितने रुपये देने होंगे

Chhattisgarh Exam Fees Hike: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *