Breaking News

CG 10 kg gas cylinder: छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो वाला गैस सिलेंडर, सिर्फ 4 घंटे में होगी डिलीवरी, जानें कैसे होगी बुकिंग

CG 10 kg gas cylinder: छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है. इसका शुभारंभ 15 अगस्त को किया जाएगा. इस छोटे सिलेंडर की कीमत करीब 730 रुपये रखी गई है, जिससे कम गैस की जरूरत वाले परिवारों और आपात स्थिति में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी.

ऐप से होगी बुकिंग, 4 घंटे में डिलीवरी का दावा

  • इस नए सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकेगी। ऑनलाइन बुकिंग करने पर महज 4 घंटे के भीतर होम डिलीवरी की जाएगी.
  • वहीं, नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को 3,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा.
  • यह 10 किलो का सिलेंडर विशेष रूप से छोटे परिवारों, किराएदारों, छात्रों और इमरजेंसी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जा रहा है.
  • सरकार और गैस एजेंसियों का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को तेज, सुविधाजनक और किफायती सेवा मिलेगी.

रीफिल और नए कनेक्शन की इतनी होगी कीमत
10 किलो के इस कंपोजिट सिलेंडर की रीफिल कीमत करीब 715 से 730 रुपए के बीच रहने की संभावना है. वहीं नया कनेक्शन लेने के लिए करीब 3,000 रुपए खर्च करने होंगे. इसके अलावा रेगुलेटर के लिए लगभग 250 रुपए अलग से देने होंगे. अगर कोई उपभोक्ता भविष्य में कनेक्शन बंद कराता है, तो सिलेंडर की जमा राशि वापस कर दी जाएगी.

Check Also

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना पर बड़ा सवाल! 17 अस्पतालों की जांच में 14 में मिलीं अनियमितताएं, कार्रवाई की तैयारी

Ayushman Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *