अन्नामलाई एक राज्‍यसभा सीट में मान गए? BJP छोड़ने की अटकलों के बीच मुलाकात ने बढ़ाई सरगर्मी

Rumours of Leaving BJP: तमिलनाडु में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो चुकी है. तमिलनाडु की राजनीति में के. अन्नामलाई को लेकर नई अटकलें सामने आ रही हैं. दिल्ली में बीजेपी के संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता बी.एल. संतोष के साथ उनकी बैठक ने राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.

पिछले कुछ समय से यह चर्चा चल रही है कि अन्नामलाई पार्टी के भीतर अपनी भूमिका और तमिलनाडु की राजनीति को लेकर अलग सोच रखते हैं. इसी वजह से उनके बीजेपी में भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

कुछ राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी लोकप्रियता और अलग पहचान को देखते हुए उनके अगले कदम पर सबकी नजर है. ऐसी भी अटकलें है कि वह जल्द ही बीजेपी छोड़ सकते हैं और नए राजनीतिक दल से अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं.

राज्‍यसभा जाएंगे अन्नामलाई?
अन्नामलाई के बीजेपी छोड़कर नई पार्टी बनाने चर्चा के अलावा पार्टी के उनको राज्यसभा सीट का ऑफर देने की भी चर्चाएं हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी उन्हें रोकने के लिए राज्‍यसभा भेजने का ऑफर दे सकती है. हालांकि इस बात में कितना दम है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा. लेकिन, पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कृपया प्रतीक्षा करें. हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे.

क्या है अन्नामलाई का प्‍लान
हालांकि अभी तक अन्नामलाई की ओर से किसी नई पार्टी के गठन या बीजेपी छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन, दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है. समर्थकों और विरोधियों दोनों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि आने वाले समय में अन्नामलाई किस दिशा में आगे बढ़ेंगे.

बीजेपी की तरफ से भी इस मुलाकात को सामान्य संगठनात्मक चर्चा बताया जा रहा है. फिलहाल इतना तय है कि तमिलनाडु की राजनीति में अन्नामलाई एक अहम चेहरा बने हुए हैं और उनके अगले कदम का असर राज्य की राजनीतिक तस्वीर पर पड़ सकता है.

Check Also

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा! मीसाबंदियों को हर महीने ₹25 हजार, मुफ्त इलाज भी मिलेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मीसाबंदियों (लोकतंत्र सेनानियों) के लिए बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *