CG Crime : दाढ़ी नहीं बनाई तो सेलून संचालक पर चाकू से किया हमला, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

धमतरी। दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर हुआ विवाद मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय आरोपी चम्मन लाल भारती को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम करेलीबड़ी में सेलून संचालक टुकेश्वर उर्फ लालू सेन से दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर आरोपी का विवाद हुआ था। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने सब्जी काटने वाले धारदार चाकू से सेलून संचालक पर हमला कर दिया। घटना में उसके हाथ, घुटने और गाल में चोट आई थी।

मामले की शिकायत के बाद चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए, घटना स्थल का निरीक्षण और चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसकी निशानदेही पर कृषि मंडी की दीवार के पास से घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपी चम्मन लाल भारती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Check Also

CG High Court New Roster: आज से बदला हाईकोर्ट का रोस्टर, 2 डिवीजन और 8 सिंगल बेंचों में होगी मामलों की सुनवाई

बिलासपुर. CG High Court New Roster: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कल मंगलवार 8 सितंबर से अगले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *