CG News: IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, SI की पत्नी ने की शिकायत, अफसर ने कहा- ‘ब्लैकमेल कर रही…’

CG News: छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS अधिकारी और IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने DGP से शिकायत करते हुए यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. इन आरोपों को लेकर IG डांगी ने कहा कि महिला ब्लैकमेल कर रही थी. अब पूरा मामला सामने आने के बाद जांच शुरू हो गई है.

जानें पूरा मामला
पुलिस विभाग में पदस्थ एक SI की पत्नी ने IG डांगी के खिलाफ DGP के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन ने विभागीय जांच भी शुरु कर दी है. वहीं, IG रतनलाल डांगी का इन आरोपों को लेकर कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. महिला ब्लैकमेल करती थी, जिसकी शिकायत की थी. उससे बचने के लिए अब महिला ने यह शिकायत की है.

साल 2017 में हुई थी मुलाकात
अधिकारी रतनलाल डांगी 2003 बैच के IPS हैं. उनके खिलाफ एक महिला ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया है कि साल 2017 में उसकी मुलाकात रतनलाल डांगी से कोरबा में हुई थी. तब IPS डांगी वहां SP पद पर तैनात थे.

पहले सोशल मीडिया पर बातचीत हुई. इसके बाद जब IG डांगी दंतेवाड़ा में पदस्थ थे तो वह वीडियो कॉल के जरिए उन्हें योग सिखाती थी. बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में IG बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से महिला को परेशान करना शुरू किया. इसके बाद बिलासपुर में जब IG के पद पर पदस्थ हुए तो उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया.

IG पर दबाव बनाने के आरोप
महिला का आरोप है कि IPS डांगी अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में उन्हें बंगले पर बुलाते थे. न आने पर तबादले की धमकी देते थे. महिला ने वीडियो कॉल के जरिए सुबह से रात तक संपर्क में रहने के लिए दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं. महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं.

IG डांगी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया
IG रतनलाल डांगी ने महिला द्वारा लगाए गए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी. पहले उन्होंने 15 अक्टूबर को DGP से महिला के खिलाफ शिकायत की. इसके बाद महिला ने 16 अक्टूबर को उनके खिलाफ शिकायत की.

जांच हुई शुरू
अब पूरा मामला सामने आने के बाद दोनो की शिकायत पर डीजीपी ने जांच के निर्देश दिए हैं. इस पर विभागीय जांच शुरू हो गई है.

Check Also

CG High Court: नक्सल इलाके में तैनात जवानों के ‘आउट ऑफ़ टर्न’ प्रमोशन का मामला, हाई कोर्ट ने DGP को दिया दो महीने का समय

CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुए बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *