Sunny Leone DJ Night: सनी लियोनी के इवेंट को लेकर विरोध तेज, बजरंग दल ने दी अंतिम चेतावनी, पोस्टर भी हटाए

Sunny Leone DJ Night: राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. सनी लियोनी के रायपुर आने खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया. इस बीच बजरंग दल ने कार्यक्रम को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए एक बार फिर चेतावनी जारी की है. वहीं शहर में लगे पोस्टर भी हटवाए हैं.

सनी लियोनी के इवेंट को लेकर बजरंग दल की चेतावनी
बजरंग दल के नेताओं का कहना है कि रायपुर में इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचती है। संगठन का आरोप है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है. इसी क्रम में बजरंग दल के नेता विजेंद्र वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा और किसी भी अव्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

Check Also

पंचायतों में कम होगा सरपंच पतियों का दखल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने उठाया बड़ा कदम…

रायपुर। पंचायती राज व्यवस्था में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *