CG News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, 3 मांगों को बजट में शामिल करने का किया आग्रह

CG News: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली में मुलाकात की. मंत्री तोखन साहू ने 3 प्रमुख मांगों को बजट में शामिल करने का आग्रह किया.

इस उच्च-स्तरीय मुलाकात के दौरान तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक और बुनियादी प्रगति के लिए तीन अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं का प्रस्ताव सौंपा और उन्हें बजट में शामिल करने का आग्रह किया.

इन तीन ‘गेम-चेंजर’ परियोजनाओं पर हुई चर्चा:
कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन (100% केंद्र पोषित)
श्री साहू ने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस रेल लिंक को 100% सकल बजटीय सहायता (GBS) के साथ पूर्ण किया जाए. यह लाइन कोरबा कोयला क्षेत्र से पश्चिमी भारत तक खनिजों की निर्बाध निकासी के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित होगी.

बिलासपुर में वैगन निर्माण कारखाना:
बिलासपुर (SECR मुख्यालय) में रेल वैगन फैक्ट्री की स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी गई. तोखन साहू ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र की निकटता के कारण यह परियोजना न केवल रेलवे के लिए किफायती होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए रोजगार का महाकुंभ साबित होगी.

बिलासपुर हवाई अड्डे का कायाकल्प:
बिलासपुर के औद्योगिक और प्रशासनिक महत्व को देखते हुए यहां एयरबस A320 और बोइंग 737 जैसे बड़े विमानों के संचालन हेतु रनवे विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए विशेष बजटीय प्रावधान की मांग की गई.

प्रधानमंत्री के ‘गति शक्ति’ विजन पर जोर
मुलाकात के दौरान श्री तोखन साहू ने कहा, “ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘गति शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए आवश्यक हैं. इनसे न केवल छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी, बल्कि देश की जीडीपी में भी ऐतिहासिक योगदान होगा.” वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

Check Also

CG School Holiday 2026: दशहरा से विंटर वेकेशन तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी, छात्रों को मिलेंगे 15 दिन के अवकाश

Dussehra Holiday Announcement: कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि की शुरुआती होने वाली है. इसके बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *