Breaking News

बढ़ने लगा गंगा और यमुना का जलस्तर, 24 घंटे की जा रही मॉनिटरिंग, जल पुलिस और SDRF की टीम तैनात

प्रयागराज. बारिश के चलते संगम क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने लगा है. बारिश के चलते गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 75.89 मीटर, छतनाग में 71.07 मीटर दर्ज किया गया है. यमुना नदी का नैनी में जलस्तर 71.84 मीटर दर्ज किया गया है. गंगा का फाफामऊ में जलस्तर 6 सेंटीमीटर बढ़ा है.

24 घंटे में छतनाग में जलस्तर 17 सेंटीमीटर बढ़ा, वहीं नैनी में जलस्तर 24 घंटे में 27 सेंटीमीटर बढ़ा है. हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है. गंगा, यमुना नदियों का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है. कंट्रोल रूम से 24 घंटे जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है. जल पुलिस और एसडीआरएफ को भी तैनात कर दिया गया है.

बता दें मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी लखनऊ समेत कुल 65 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवा आम जनता की परेशानी बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलो में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी की माने तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहेगा.

Check Also

नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, कहा था- 500 करोड़ रुपये देने वाले को ये CM बनाएंगे

पंजाब कांग्रेस कमेटी ने नवजोत सिंह सिद्धू नवजोत कौर को पार्टी से निकाल दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *