CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने जोर पकड़ लिया है. कल से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है. वहीं झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और खेती-किसानी को बड़ी राहत मिली है.

रायपुर समेत कई जिलों झमाझम बारिश
वहीं मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बस्तर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया.

इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी. मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, अंबिकापुर, कोरबा, कवर्धा, बलौदाबजार, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के साथ ही आंधी-तूफ़ान चलने की भी संभावना जताई है. इसके साथ ही बारिश के साथ बिजली गिरने की सभी संभावना जताई गई है. खराब मौसम के बीच मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जानें की सलाह दी है.

Check Also

डिप्टी कलेक्टर पति पर पत्नी ने दर्ज कराई FIR, 2–3 करोड़ रुपये और लग्जरी कार मांगने का आरोप

Wife’s Dowry Allegations: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *