पूर्व सांसद कड़िया मुंडा से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने भी जाना हालचाल

खूंटी से पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह बीजेपी वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थीं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। साथ ही ब्लड का नमूना लेने के साथ कुछ अन्य जरूरी टेस्ट किये गये हैं। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अस्पताल पहुंचकर कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मरांग बुरू से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी कड़िया मुंडा का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे. फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. साथ ही कुछ अन्य जरूरी टेस्ट किये गये हैं. डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में मेडिकल टीम पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की हालत पर नजर रख रही है.

पूर्व सांसद पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत दो साल पहले भी न्यूमोनिया के कारण खराब हुई थी. इसके बाद उनकी तबीयत फिर जनवरी 2025 में भी बिगड़ी थी. इसके कुछ दिन बाद ब्लड शुगर लेवल गिरने और बेचैनी महसूस होने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था. उस समय मेडिका में इलाज के बाद वह ठीक होकर घर चले गये थे.

इधर, डॉक्टर विजय मिश्रा की देखरेख में मेडिकल टीम पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की हालत पर नजर रख रही है। मेडिका अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की स्थिति फिलहाल स्थित है, जिसके बाद उन्हें कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है।

Check Also

बंगाल में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हावड़ा और सिलीगुड़ी समेत 4 जिलों के 10 ठिकानों पर रेड, अवैध कॉल सेंटर को लेकर हुई छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *