कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने शासकीय कार्य में लापरवाही करने वाले पर की कार्यवाही, ग्राम पंचायत परसापाली का सचिव सस्पेंड

सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर पदमिनी भोई साहू बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसापाली के धरती आबा शिविर में शामिल हुई। इस दौरान परसापाली के सरपंच एवं पंचों के द्वारा सुदर्शन हिरवानी ग्राम पंचायत सचिव परसापाली के विरुद्ध ग्राम पंचायत में नियमित उपस्थित नहीं होने, आम नागरिकों के आवेदन पत्र लेने हेतु ग्राम पंचायत में नही आने, जन्म-मृत्यु पंजीयन नही करने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में गंभीर शिकायत प्रस्तुत किया गया।

कलेक्टर द्वारा त्वरित रूप से शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सुदर्शन हिरवानी ग्राम पंचायत सचिव परसापाली को निलंबित करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिया गया। जिस पर इन्द्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ द्वारा सुदर्शन हिरवानी को उनके सरकारी कार्य में लापरवाही के कारण उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़ निर्धारित किया है।

Check Also

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन, तीजन बाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि, नकटी गांव समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

CG Monsoon Session: आज से छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *