सूरजपुर में बड़ा हादसा : बाइक समेत नाले में बहा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे किया सफल रेस्क्यू

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक नाले में पानी का जलस्तर बढ़ने से बाइक सवार एक युवक तेज बहाव में फंस गया और बाइक समेत नाले में बहने लगा। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों और ग्रामीण युवकों की तत्परता से युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

तेज बहाव में बाइक समेत बहने लगा युवक
मिली जानकारी के अनुसार, युवक रेवटी से बाइक से नरौला स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक नाले में पानी बढ़ गया और वह बाइक समेत पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। युवक को बहता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीण युवकों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रस्सी के सहारे पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
रेवटी चौकी प्रभारी संतोष सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण युवकों की मदद से रस्सी के सहारे युवक तक पहुंच बनाई और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते हुए किए गए इस रेस्क्यू से युवक की जान बच गई।

लगातार बारिश से नदी-नालों में बढ़ा जलस्तर
बताया जा रहा है कि, क्षेत्र में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जगह तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने लोगों से बारिश के दौरान नदी-नालों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Check Also

Patharidih Murder Case: पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे झुके तीनों आरोपी, आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार; शव ठिकाने लगाने की कोशिश का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के ग्राम पठारीडीह में हुए हत्या के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *