Raipur: आधी रात ED के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे कांग्रेसी, पूछताछ के नाम पर मानसिक प्रताड़ना और मारपीट के आरोप

Raipur News: रायपुर में सोमवार की आधी रात को बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता इकट्ठा होकर कोतवाली थाना पहुंचे. कांग्रेसियों ने ED पर पूछताछ के नाम पर मानसिक प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की मांग की. पीड़ित हेमंत चंद्राकर ने शिकायत में ED पर पूर्व CM भूपेश बघेल समेत अन्य लोगों के खिलाफ गवाही देने के लिए दबाव बनाने आरोप लगाया है.

जानें पूरा मामला
बीती रात कांग्रेस कार्यकर्ता हेमंत चंद्राकर ने कोतवाली थाने में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस दौरान कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. कांग्रेस कार्यकर्ता हेमंत चंद्राकर ने अपनी लिखित शिकायत में ED अधिकारी पर पूछताछ के नाम पर मानसिक प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है.

रोहिणीपुरम की कंचनगंगा कॉलोनी निवासी हेमंत चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे वह ED के रायपुर कार्यालय में पूछताछ के लिए गए थे. पूछताछ रात 8:30 बजे तक चली, जिसके बाद उन्हें अगले दिन फिर आने को कहा गया.

शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित के आरोप
चंद्राकर ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. उन पर दबाव डाला गया कि वे स्वीकार करें कि भूपेश बघेल के लोग- विजय भाटिया, रामगोपाल अग्रवाल, आशीष वर्मा, मंदीप चावला और उनके एजेंट आदित्य अग्रवाल, शाश्वत जैन, किशोर चंद्राकर, सतपाल सिंह छाबड़ा को कमीशन देकर काम किया गया.

शिकायतकर्ता हेमंत चंद्राकर ने ED अधिकारी पर उनके और उनके परिवार को जानबूझकर उत्पीड़ित करने और अवैध तरीके से बयान लेने का भी आरोप लगाया. उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह ने कहा कि शिकायत रात को प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

CG Budget Session: बजट सत्र का 14वां दिन, आज सदन में गरमाएगा माहौल, प्रश्नकाल के दौरान उठेगा ये मुद्दा

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन हैं. सदन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *