Breaking News

ठगी: सायबर ठगो ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर महिला टीचर से 76 हजार की ठगी

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा एक शिक्षिका को अपना शिकार बनाने का मामला सामने आया है।(ठगी) शातिर ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए महिला टीचर को फोन किया और उन्हें एक अश्लील वीडियो वायरल करने तथा उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी सिविल लाईन थाना क्षेत्र का मामला (ठगी)
अपराधियों ने अपनी बातों में उलझाकर और पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर महिला से ऑनलाइन माध्यम से 76 हजार रुपये की मोटी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। पैसे मिलने के बाद ठगों ने अपना फोन बंद कर लिया, जिसके बाद शिक्षिका को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। फिलहाल, पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से ठगों की पहचान करने और उनके बैंक खातों के विवरण के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है

Check Also

देवपहरी झरने पर फोटो खींचने पहुंचे 3 दोस्‍त टापू पर फंसे, 15 घंटे चले रेस्‍क्यू के बाद सुरक्षित निकाला

कोरबा : छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से कई नदी नाले उफान पर हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *