Breaking News

Dead body found in pond: रिश्तेदार के घर आए बुजुर्ग की तालाब में मिली लाश, बलौदाबाजार के ग्रामीण की मौत

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम जोंधरा में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, (Dead body found in pond) जब ग्रामीणों ने स्थानीय बूढ़ा तालाब के पानी में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ देखा। मृतक की पहचान 63 वर्षीय वीर सिंह केवट के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के डुमरपाली के निवासी थे और पिछले कुछ दिनों से जोंधरा में अपने रिश्तेदारों के यहाँ मेहमान बनकर आए हुए थे।

जांच में जुटी पुलिस, (Dead body found in pond)
परिजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वीर सिंह सोमवार तड़के करीब 5 बजे शौच के लिए तालाब की ओर निकले थे, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि अचानक पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में गिर गए और डूबने से उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा है.

Check Also

नो-एंट्री बेअसर: बिलासपुर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, हादसों का खतरा भी बढ़ा

Bilaspur: बिलासपुर में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नो-एंट्री का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *